Site icon Dainik Savera Times

Punjab: पासपोर्ट Apply करने वालों के लिए खास खबर, 7 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव

New Passport Rules: लुधियाना: पंजाब में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है कि लुधियाना में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) अब नए स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह बदलाव 7 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

-कल से जारी होंगे आदेश

अब तक यह सेवा केंद्र आकाशदीप कॉम्प्लेक्स, ज्ञान सिंह राड़ेवाला मार्केट में संचालित हो रहा था, लेकिन सोमवार से यह केंद्र ग्लोबल बिजनेस पार्क, गांव भोरा के पास, जी.टी. रोड पर काम करना शुरू कर देगा। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय नागरिकों को अधिक बेहतर, सुलभ और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

नई लोकेशन विशेष रूप से जालंधर बाईपास से आने वाले नागरिकों के लिए पहुंचने में अधिक सुविधाजनक है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 7 जुलाई के बाद से सभी पासपोर्ट सेवाएं जैसे आवेदन, नवीनीकरण, पुलिस सत्यापन और दस्तावेजों की तस्दीक अब केवल नए पते पर ही उपलब्ध होंगी।

-अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि

वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अब पुराने पते पर न जाएं। इस बदलाव को लेकर शहरवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है, और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि नए स्थान पर मिलने वाली सुविधाएं प्रक्रिया को और भी सुगम बनाएंगी।

नया पता:

पासपोर्ट सेवा केंद्र, ग्लोबल बिजनेस पार्क, गांव भोरा के नजदीक, जी.टी. रोड, लुधियाना

प्रभावी तिथि:

सोमवार, 7 जुलाई 2025 से

Exit mobile version