Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

PGI आने वाले नए मरीजों का नहीं होगा इलाज; रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, सिर्फ पुराने मरीजों का होगा पंजीकरण

August 13, 2024

PGI आने वाले नए मरीजों का नहीं होगा इलाज; रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, सिर्फ पुराने मरीजों का होगा पंजीकरण

पीजीआई चंडीगढ़ में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। सिर्फ पुराने फॉलोअप मरीजों का सुबह 8 से 9:30 बजे तक पंजीकरण कर ओपीडी में परामर्श दिया जाएगा। पीजीआई प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जब तक रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चलेगी, तब तक फैकल्टी अकेले ही ओपीडी संभालेंगे। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल का कहना है कि हम स्थिति की गंभीरता और रेजिडेंट डॉक्टरों की चिंताओं को समझते हैं। पश्चिम बंगाल की घटना स्वास्थ्य पेशेवरों के सामने आने वाली कमजोरियों की एक कड़ी की याद दिलाती है जबकि हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन में एकजुटता से खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि रोगी देखभाल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे इसलिए कुछ बदलाव किए गए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ भी मरीज हित को ध्यान में रखकर लगातार वार्ता की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें