Site icon Dainik Savera Times

DSP दलबीर सिंह की मौत के मामलें में नया मोड़ आया सामने मौत के दौरान सरकारी पिस्टल गायब और मौके से गोली का खोल हुआ बरामद

अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत के मेामलें में नया मोड़ सामने आया है। डीएसपी की मौत के दौरान सरकारी पिस्टल गायब है, और मौके से गोली का खोल बरामद हुआ है।इस मामले को लेकर पुलिस भी अभी अधिकारिक कोई बयान नहीं दे रही। जब की डीएसपी की मौत को लेकर उनके दोस्त रंजीत ने हत्या की आशंका जताई थी।

रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें उक्त शव मिलने के बारे में पता चला था। शव बुरी तरह से खून से लथपथ था। रंजीत सिंह ने बताया कि उनके सिर और मुंह पर का चोट ने निशान हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी का शव जहां से मिला वह रोड उनके घर की ओर नहीं जाती थी। इसलिए केस में कई सवाल खड़े होते हैं। 

हालांकि दूसरी ओर ADCP-1 बलविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि  31 को रात करीब 2 बजे थाना डिवीजन 2 के ड्यूटी अफसर को सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल नहर के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब उन्होंने वहां पर जाकर चैक किया तो पता चला डीसएपी से सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। जिसकी पूरी गहनता से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे है।

Exit mobile version