Site icon Dainik Savera Times

सेंट्रल जेल बठिंडा वीडियो वायरल मामले में नया मोड़, मोबाइल भेजने वाले ने किया सरेंडर

बठिंडा : हाल ही में बठिंडा की सेंट्रल जेल के अंदर कुछ कैदियों और दोषियों द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें सेंट्रल जेल में बंद 10 कैदियों से बठिंडा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की थी। इस मामले में केंट थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। वहीं इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। एक शख्स ने थाना कैंट में सरेंडर किया है।

एसआई करमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यक्ति पहले जेल में उनके साथ रुका था और उसने ही अन्य व्यक्तियों के माध्यम से मोबाइल अंदर भेजा था, अब उसने सरेंडर कर दिया है और उसे गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version