Site icon Dainik Savera Times

प्रिंकल की हत्या की साजिश रचने के मामले में नया मोड़: युवक बोला, वह 500 रुपए दिहाड़ी पर करता है काम, उसे बना डाला खतरनाक गैंगस्टर

लुधियाना Prinkle: जूता कारोबारी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंकल की शिकायत पर तीन दिन पहले उसकी हत्या की साजिश रचने के दर्ज मामले में नया मोड़ आया है। प्रिंकल ने सीसीटीवी में नजर आ रहे, जिस युवक को जालंधर का गैंगस्टर बताया था, दरअसल वह युवक लुधियाना की भट्टियां कालोनी में रहने वाला सचिन निकला। सचिन ने मंगलवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की है और प्रिंकल पर उसे बेवजह गैंगस्टर बनाकर उसे और उसके परिवार को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। सचिन का कहना है कि वह तो एक दुकान पर काम करता है लेकिन उसे गैंगस्टर बना दिया गया अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगा। दूसरी तरफ मंगलवार को पुलिस ने प्रिंकल को उठाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन साल पहले दर्ज हुए आईटी एक्ट के मामले में उसे उठाया है। दूसरी तरफ इस वीडियो के आने के बाद अब पुलिस प्रिंकल पर झूठी सूचना देने के मामले में भी कारवाई करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि प्रिंकल का हमेशा से ही विवादों से नाता रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हनी सेठी पर भी प्रिंकल ने उसकी हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। कुछ समय पहले गैंगस्टर ऋषभ बेनीपाल नानू ने भी प्रिंकल की दुकान में घुसकर उस पर गोलियां चलाई थी। प्रिंकल की जवाबी फायरिंग में नानू और उसके दो साथियों की भी गोलियां लगी थी। इस मामले में भी प्रिंकल ने हनी सेठी पर आरोप लगाए थे।

कुछ दिन पहले भी प्रिंकल में पुलिस को उसकी हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि नानू के साथी और विदेश में बैठे गैंगस्टर ने जालंधर के एक गैंगस्टर को उसकी हत्या के लिए सुपारी दी है। वह गैंगस्टर 10 अगस्त को उसकी दुकान पर आया था लेकिन वह दुकान पर मौजूद नहीं था। उसका कहना था कि गैंगस्टर के पास हथियार भी था। उसने इसकी सीसीटीवी फुटेज भी दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

मंगलवार को सीसीटीवी में नजर आ रहे युवक सचिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली। उसने बताया कि वह उस दिन प्रिंकल की दुकान पर जूते देखने गया था। वह रेट पूछकर वापस आ गया लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसे प्रिंकल ने गैंगस्टर बना दिया। वह और उसका परिवार परेशानी से गुजर रहे हैं। उन्हें नहीं समझ आ रहा, उसके साथ क्या हुआ। सचिन का कहना है कि वह दुकान पर काम करता है। अगर प्रशासन ने उसे इंसाफ नहीं दिया तो वह अपनी जान दे देगा। उसका कहना है कि कहा जा रहा है कि उसके पास पिस्टल थी। उसने पैंट के पीछे जेब में फोन डाला हुआ था, उसने तो कभी जिंदगी में पिस्टल देखी भी नहीं लेकिन उसे गैंगस्टर बना दिया गया। उसने पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े किए।

अभी तीन दिन पहले भी पुलिस ने प्रिंकल की शिकायत पर उसकी हत्या की साजिश का जालंधर के एक गैंगस्टर को नामजद किया था। प्रिंकल का कहना था कि वह दूसरी दुकान पर मौजूद था। एक युवक उसकी दुकान पर आया। सीसीटीवी में लगता था कि उसके पास हथियार है। उसका कहना था कि विदेश में बैठे गैंगस्टर और अन्य लोगों ने ही उसे उसकी हत्या के लिए भेजा था। उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया।

प्रिंकल ने जिस युवक की फुटेज पुलिस को दी। उस युवक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो डाली है। उसने यह वीडियो तमाम बड़े पुलिस अधिकारियों को भेजी है। उसने वीडियो में बताया कि वह भिट्ठयां का रहने वाला है। वह जूतों की दुकान पर 500 रूपये दिहाड़ी में काम करता है। लेकिन उसे गैंगस्टर बना दिया गया।Aच्च्

Exit mobile version