Site icon Dainik Savera Times

पंजाब से संबंधित नए चुने IAS/IRS अधिकारियों ने पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से की मुलाकात

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा स्पीकर ने पंजाब से संबंधित नए चुने आई.ए.एस./आई.आर.एस.अधिकारियों, जिन्होंने हाल ही में यू.पी.एस.सी. 2022 की परीक्षा पास की है, के साथ बैठक की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डा. बलबीर सिंह भी मौजूद थे।स. संधवा ने पंजाब विधानसभा सचिवालय में बैठक दौरान युवा अधिकारियों की प्रशंसा की साथ ही उनसे समाज और लोगों की भलाई के लिए काम करने को कहा। स. संधवा ने युवा अधिकारियों को समर्पित भावना से सेवाएं निभाने, जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने के लिए लगन से काम करने को कहा।

विधानसभा स्पीकर ने नए चुने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नए चुने अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री विवेक प्रताप सिंह, पंजाब विधानसभा सचिव श्री राम लोक खटाना और अतिरिक्त एडवोकेट पंजाब श्री सुमनदीप सिंह वालिया भी उपस्थित थे।

 

 

Exit mobile version