Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपिंदर सिंह असंध ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

अमृतसर : हरियाणा गुरुदारा प्रबंधन कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपिंदर सिंह असंध और समस्त अंतरिम कमेटी सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि वह पदभार संभालने से पहले गुरु घर का आशीर्वाद लेने आये हैं। इस मौके पर उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में भी मत्था टेका। उन्होंने कहा कि गुरु घरों के रखरखाव और सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने गुरु रामदास से आशीर्वाद लिया है। उन्होंने हरियाणा के सिखों से भी अधिक वोट हासिल कर अपनी ताकत बढ़ाने की अपील की।

हरियाणा सरकार ने अध्यक्ष भूपिंदर सिंह असंध को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य गुरु घर का आशीर्वाद लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घर के दर्शन के बाद हम अपना काम संभालेंगे।

Exit mobile version