पटियाला। पटियाला के लक्कड़ मंडी के नजदीक खदानों से सोमवार को दोपहर 12:30 बजे तकरीबन 11 बम मिले थे। इनमें से 7 रॉकेट लांचर बम बरामद हुए थे। जिन्हें थाना लाहौरी गेट पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके से इसे बिना बम निरोधक दस्ते के ई-रिक्शा में डालकर ले गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए SSP नानक सिंह ने बताया कि शेल्स में कोई भी विस्फोटक मौजूद नहीं था। जिससे बम मिलने की ख़बर ग़लत है।
