
ngo-representatives-raised-the-problems-of-the-city : मोगा। विभिन्न एनजीओ संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मेयर विनयपाल कौर दोधरिया से मुलाकात कर सफाई, विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। मेयर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।
एनजीओ प्रतिनिधियों ने मेयर को अवगत करवाया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम स्तर पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है।मेयर विनयपाल कौर दोधरिया ने एनजीओ प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मुद्दों को नोट किया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उठाए गए मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
मेयर ने कहा कि नगर निगम मोगा शहर के विकास और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने एनजीओ संस्थाओं से भी अपील की कि वे शहर की बेहतरी के लिए निगम के साथ मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाती रहें।इस अवसर पर विभिन्न एनजीओ संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मेयर विनयपाल कौर दोधरिया को सम्मानित भी किया। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नगर निगम के सहयोग से शहर की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा तथा मोगा को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक शहर बनाने के प्रयासों को और गति मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...