Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पूर्व मंत्री पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में एनआईए ने 18 जगहों पर की छापेमारी

June 27, 2025

पंजाब के पूर्व मंत्री पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में एनआईए ने 18 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) ने पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े ऑपरेटिव द्वारा किये गये ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में गुरूवार को पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 18 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि एजेन्सी की टीमों ने सुबह 18 स्थानों पर तलाशी शुरू की और मोबाइल, डिजिटल डिवाइस तथा दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। यह तलाशी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव कुलबीर सिद्धू, अमेरिका स्थित गैंगस्टर मनीष उर्फ ​​काका राणा और भारत तथा अन्य देशों में स्थित उनके संपर्कों जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर तलाशी ली गई।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें