Site icon Dainik Savera Times

Batala में चार्टेड अकाउंटेंट के घर में NIA की रेड, दीवारें फांद अंदर घुसी टीम

गुरदासपुर के बटाला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रेड की है। यहां चार्टेड अकाउंटेंट (CA) रोहित ग्रोवर उर्फ बंटी के घर में NIA की टीम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक NIA की टीम के सदस्य घर की दीवारें फांदकर अंदर घुसे। टीम ने उसके यहां रिकॉर्ड खंगाला।

सूत्रों के मुताबिक 5 महीने पहले CBI ने भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि ग्रोवर से किस बारे में पूछताछ की जा रही है, इसके बारे में NIA ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं टीम ने अचली गेट में भी एक घर पर छापा मारा। वहां बुजुर्ग बलविंदर सिंह ने कहा कि उनका बेटा नशे के मामले में पिछले 3 साल से गुजरात ‘जेल में है।

पुलिस उसे थाईलैंड से लेकर आई। फिर उसके खिलाफ ड्रग का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उसका बेटा पिछले 3 साल से जेल में है और आज दिल्ली से एक टीम ने आई थी। इस बारे में बटाला के तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि टीम कुछ घरों की तलाशी लेना चाहती थी । इसलिए वह साथ में गए थे। पूरा ऑपरेशन NIA का था। इसके बारे में वह और जानकारी नहीं दे सकते।

Exit mobile version