Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना पहुंची NIA, अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर मॉड्यूल की करेगी जांच

January 21, 2023

खन्ना पहुंची NIA, अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर मॉड्यूल की करेगी जांच

लुधियाना: खन्ना पुलिस द्वारा बेनकाब किए गए अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर मॉड्यूल की जांच एनआईए द्वारा की जाएगी। एनआईए की एक टीम खन्ना पहुंची है। एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।

बता दें कि खन्ना पुलिस ने बब्बर खालसा के सरगना अमृत बल, प्रताप सेखों और जग्गू भगवानपुरिया के 13 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में खन्ना पुलिस गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ही रही थी कि इससे पहले एनआईए ने इस अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर मॉड्यूल में एंट्री कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें