तरनतारन : एनआईए ने विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा हैरिके की चार एकड़ जमीन जब्त कर ली है। एनआईए की एक टीम आज तरनतारन जिले के हरिके गांव पहुंची है, जहां लांडा हरिके की संपत्ति एनआईए ने कुर्क कर ली है। तरनतारन जिले के सरहाली थाने पर आरपीजी हमले समेत कई बड़े मामलों में एनआईए, पंजाब पुलिस को लांडा हरिके की तलाश है और वह विदेश फरार है। फिलहाल एनआईए के अधिकारी इस बारे में खुलकर बात नहीं कर रहे हैं।

