Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में NIA की बड़ी कार्रवाई: फ्रेंड्स कॉलोनी सहित 6-7 ठिकानों पर छापेमारी, पूरा इलाका सील

June 26, 2025

जालंधर में NIA की बड़ी कार्रवाई: फ्रेंड्स कॉलोनी सहित 6-7 ठिकानों पर छापेमारी, पूरा इलाका सील

NIA Raid in Jalandhar Punjab : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जालंधर में फ्रेंड्स कॉलोनी समेत शहर के 6 से 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बता दें कि यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और इसमें स्थानीय जिला पुलिस भी NIA के साथ मौजूद रही। हालांकि, छापेमारी किस केस को लेकर की गई है, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

किरायेदार से हो रही पूछताछ

फ्रेंड्स कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति से NIA की टीम पूछताछ कर रही है। यह व्यक्ति लंबे समय से किरायेदार के रूप में वहां रह रहा था। छापेमारी के दौरान घर को सील जैसा माहौल बना दिया गया, और किसी को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, NIA को मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसेज़ (जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि) मिले हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्ति के मोबाइल की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है।

सहयोग न मिलने पर हो सकती है गिरफ़्तारी

सूत्रों का कहना है कि यदि पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं करता, तो उसे हिरासत में भी लिया जा सकता है। टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह व्यक्ति किस-किस के संपर्क में रहा है, और उसके कोई राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंध तो नहीं हैं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

फ्रेंड्स कॉलोनी में छापेमारी के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। आस-पास के लोगों को घर से बाहर निकलने या नजदीक जाने से रोका जा रहा है।

जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

हालांकि NIA की ओर से इस रेड को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एजेंसी इस कार्रवाई का खुलासा कर सकती है। स्थानीय लोग और मीडिया इस पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां गैर-कानूनी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को लेकर पहले से ही सतर्क हैं। ऐसे में NIA की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में किसी बड़े नेटवर्क के खुलासे का संकेत हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें