Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: ठेके के बाहर सरेआम शराब पी रहे लोगों को निहंगों ने पीटा, बरसाए डंडे

लुधियाना : ताजपुर रोड पर हुंदल चौक के निकट शराब ठेके के बाहर सरेआम शाब पी रहे लोग निहंगों का शिकार हुआ। शराब पीने को लेकर निहंगों ने वहां सड़क पर ही शराब पी रहे लोगों की डंडो से जबरदस्त पिटाई की। इन घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना 15 अक्तूबर की बताई जा रही है। उस दिन परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में विभिन्न जत्थेबंदियों की तरफ से पंजाब बंद की कॉल थी। शाम को हुंदल चौक के निकट शराब ठेके के बाहर कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे, तभी वहां कुछ निहंग पहुंच गए।

उन्होंने शराब पी रहे लोगों पर जमकर डंडे बरसाए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वह वहां से भाग खड़े हुए। इसे लेकर निहंगों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इस तरह सरेआम शराब पीकर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शराब ठेके वालों की भी चेतावनी दी है। शराब ठेके वालों का कहना है कि वह लोगों की इस तरह सड़क के बीच खड़े होकर शराब पीने से रोकते हैं। लेकिन मना करने पर यह लोग उनसे ही झगड़ा करने लगते हैं।

Exit mobile version