Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की खेती से संबंधित किसी भी फसल पर कोई छूट नहीं दी गई : चरणजीत सिंह बराड़

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह बराड़ ने कहा कि हमेशा वही देश तरक्की करते हैं, जिनका कच्चा माल या उस देश से संबंधित कच्चे माल से बना तैयार माल दूसरे देशों में बिकता है। विदेशों में सामान बेचने के कारण फैक्ट्रियां लगती हैं और उन फैक्ट्रियों के कारण उस राज्य या देश के युवाओं को रोजगार मिलता है।

विपक्षी पार्टियों द्वारा एक झूठ फैलाया जा रहा है, जिसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी फसलों पर भारत द्वारा अमरीका को कोई छूट नहीं दी गई है। सब्जियों में प्याज, आलू, मटर, बीन्स, मशरूम, तोरी, कद्दू, खीरा, शिमला मिर्च, भिंडी आदि किसी भी सब्जी को भारत भेजने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके उलट ये सभी सब्जियां और प्रोसेस्ड सब्जियां 0% टैरिफ पर अमेरिका भेजी जा सकेंगी।

इसी तरह डेयरी उत्पादों में दूध या दूध से बने पनीर, क्रीम, मक्खन, सूखा दूध, घी आदि को भारत आने के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। इसके उलट दूध या दूध से बने उत्पाद 0% टैरिफ पर अमेरिका भेजे जा सकेंगे। इसी तरह मसालों में काली मिर्च, लौंग, इलायची, सूखी/हरी मिर्च, धनिया, जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, अजवाइन, सौंफ, मेथी, सरसों, राई, चाय, कॉफी और इनसे बने सभी प्रोसेस्ड पाउडर पर भारत द्वारा कोई छूट नहीं दी गई है। इसके उलट यह सारा कच्चा माल या मसाले बनाकर 0% टैरिफ पर अमरीका भेजे जा सकेंगे।

Exit mobile version