नूरपुरबेदी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल कोटे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलिब्ध हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी की नौकरियां देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उक्त शब्द व्यक्त करते हुए रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कहा कि सरकार पंजाब को खेलों में देश में नंबर एक पर स्थापित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां खिलाड़ियों को नौकरियां देकर उनका गौरव बढ़ाया जा रहा है, वहीं खेलों को ग्रामीण स्तर से ऊपर उठाने के लिए अच्छे मैदान और खेल स्टेडियम तैयार किये जा रहे हैं। विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र रूपनगर में सौ से अधिक मैदान बनाने के लक्ष्य को शीघ्र हासिल करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर मोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा ध्यान विधानसभा क्षेत्र के कामों की ओर है, जिनमें हम पिछड़ गये हैं। विधायक चड्ढा ने कहा कि अब समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में खामियां ढूंढने का नहीं बल्कि उसे बेहतर बनाने का है और में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से अपील करता हूं कि वे राजनीति से ऊपर उठें और अपने-अपने गांवों की समस्याओं को हल करने के लिए मेरे साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और अवरोध की राजनीति ने अब तक गांवों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम एकजुट हों और अपनी भावी पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा करने के लिए अभियान शुरू करें। विधायक चड्ढा ने युवाओं को अपना खाली समय मैदान में बिताने के लिए आमंत्रित किया है ताकि हम शारीरिक और मानिसक रूप से एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें।
पंजाब को खेलों में देश में नंबर एक पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : विधायक चड्ढा

