Site icon Dainik Savera Times

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च

अमृतसर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष हरदीप सिंह नागरा की अध्यक्षता में ऑफिसर्स एसोसिएशन और टीचर्स एसोसिएशन के सहयोग से हजारों कर्मचारियों के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। अध्यक्ष नागरा ने कहा कि पंजाब सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। यू-टर्न नीतियों पर चलते हुए कर्मचारियों को जो बढ़ौतरी दी गई थी कि पंजाब के कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन स्कीम लागू की जाएगी, लेकिन नोटिफिकेशन जारी करने के बाद भी वह बढ़ौतरी पूरी नहीं हुई।

पड़ोसी राज्यों से पंजाब के कर्मचारियों को 16 प्रतिशत कम डीए मिल रहा है। पुराना डीए एरियर भी उसी तरह से खड़ा है। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को अब तक का पूरा डीए दिया जा रहा है। 4-9-14 जो कर्मचारियों में ठहराव को दूर करता था उसे बंद कर दिया गया है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जनवरी 2026 में आठवां वेतन आयोग देने जा रही है, लेकिन पंजाब सरकार आज तक छठे वेतन आयोग को पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई है।

सरकार शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन शिक्षण संस्थाओं (विश्वविद्यालयों) को उनका बनता अनुदान भी नहीं दिया जा रहा है। रोष मार्च को अध्यक्ष नागरा के अलावा टी-जॉर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलविंदर सिंह, सचिव राजिंदर सिंह, ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव मनप्रीत सिंह, अमन अरोड़ा और अजमेर सिंह ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें : बाजार दबाव में, लेकिन डिफेंस और ड्रोन स्टॉक्स में उछाल

Exit mobile version