Site icon Dainik Savera Times

हड़ताल : अमृतसर बस स्टैंड से नहीं चली एक भी सरकारी बस

अमृतसर: पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन की हड़ताल के चलते अमृतसर केंद्रीय बस स्टैंड शहीद मदन लाल ढींगरा अंतराज्जीय बस स्टैंड से एक भी सरकारी बस बाहर नहीं निकली। हालांकि इससे पहले यूनियन के नेताओं ने सरकारी बसें रास्तों में खड़ी कर बस स्टैंड को बंद करने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने यूनियन के नेताओं समेत एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब रोडवेज कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने तो दोपहर 12 बजे गेट रैली करनी थी। मगर पुलिस की कार्रवाई ने उन्हें पूरी तरह से बसों का चक्का मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया कि यूनियन के नेता और वर्करों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मकैनिकों को बुलवा कर बसों को रास्तों से हटा कर उनकी हड़ताल को विफल करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आज बस स्टैंड से प्राइवेट बसें तो चलती रहीं मगर एक भी सरकारी बस अड्डे से बाहर नहीं निकली।

ये भी पढ़ें- भिवानी में कबाड़खाने में आग का तांडव, 5 बच्चों समेत सात झुलसे

Exit mobile version