Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में भी लोग ले सकते हैं अब कश्मीरी शिकारे का मजा, इस जिले से हुई शुरुआत

October 31, 2023

पंजाब में भी लोग ले सकते हैं अब कश्मीरी शिकारे का मजा, इस जिले से हुई शुरुआत

पंजाब डेस्क : पंजाब के लोग भी अब कश्मीरी शिकारे का मजा ले सकते है। पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग ने होशियारपुर के थाना डैम में कश्मीरी शिकारे की शुरूआत कर दी है। श्रीनगर शहर की डल झील जैसा मजा लेने के लिए यहां आना शुरू हो गए हैं। लोगों की जेब पर ज्यादा भार न पड़े इसके लिए सरकार ने खास ख्याल रखते हुए शिकारे का रेट छह लोगों के लिए 300 रुपए रखा है जबकि बोटिंग का रेट 200 रुपए है।

क्या होता है शिकारा?
शिकारा एक प्रकार की लकड़ी की नाव है। इसका इस्तेमाल श्रीनगर की डल झील में किया जाता है। जम्मू-कश्मीर के शिकारे का इस्तेमाल केरल में भी किया जाता है। शिकारे विभिन्न आकारों में बनाये जाते हैं और लोगों के परिवहन सहित अन्य कई उद्देश्यों के लिए उपयोग में आते हैं। एक सामान्य शिकारे में लगभग छ लोग बैठ सकते हैं, और नाविक इसे पीछे की तरफ से खेता है। अधिकांश शिकारे तिरपाल से ढके होते हैं और पर्यटकों द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें