Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब गरीब लोग निजी लैबस में भी करवा सकेंगे निशुल्क मेडिकल टेस्ट

July 27, 2024

अब गरीब लोग निजी लैबस में भी करवा सकेंगे निशुल्क मेडिकल टेस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में एक और जन हितैषी बड़ा फैसला लिया है। अब गरीब लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी लैबस में भी मेडिकल टेस्ट मुफ्त करवा सकेंगे। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के संज्ञान में आया है कि सिविल अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले गरीब मरीजों को कई बार विभिन्न कारणों से डायग्नोस्टिक सेवाएं नहीं मिल पाती इसलिए विभाग द्वारा सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिले में उपलब्ध मौजूदा संसाधनों को युक्तिसंगत बनाया जाए और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय निजी प्रयोगशालाओं और रेडियोलॉजिकल केंद्रों को एंपेनलड किया जाए ताकि सभी लाभार्थियों को डायग्नॉस्टिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। अब लाभार्थी सरकारी डॉक्टर/सीएमओ के प्रिस्क्रिप्शन पर एंपेनेल्ड लैब पर टेस्ट करा सकेंगे। सरकार द्वारा सिविल अस्पताल को दिए जाने वाले फंड से उन टेस्ट का भुगतान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें