Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरहदी गांवों में अब तीसरी नजर का पहरा, 575 जगहों पर लगेंगे हाई विजन कैमरा

January 13, 2024

सरहदी गांवों में अब तीसरी नजर का पहरा, 575 जगहों पर लगेंगे हाई विजन कैमरा

अमृतसर: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार नशे और हथियारों की खेप पंजाब के सीमावर्ती गांवों में भेजी जाती रही है। इसको देखते हुए अब पंजाब पुलिस सरहदी इलाकों में खुद के नैटवर्क को मजबूत करने में जुट गई है। नशा तस्करों और अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है।

ऐसे में अब अमृतसर, फिरोजपुर और तरनतारन के सीमावर्ती गांवों में 575 जगह पर कैमरे लगाए जाएंगे। सीमावर्ती इलाकों से जुड़े प्रोजैक्टों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। बता दें कि विलेज डिफैंस कमेटियां भी गठित की गई हैं। पुलिस ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सीमा से पंजाब के 6 जिले लगते हैं। पंजाब की लगभग 560 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से लगती है। इस इलाकों में नशा तस्करी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। पाक की तरफ से आने वाले ड्रोन पुलिस के लिए सिरदर्दी बने हैं।

गाड़ी में बैठे शख्स का चेहरा भी पहचानने में सक्षम होंगे कैमरे: पंजाब पुलिस की ओर से इस बार लगाए जाने वाले कैमरे पूरी तरह से हाईटैक हैं। इन कैमरों में फेस डिटैक्शन सॉफ्टवेयर एंड आटोमेटिक नंबर प्लेट रैकोगनेशन की सुविधा भी है। इन कैमरों से गाड़ी का नंबर तो नोट होगा ही साथ ही गाड़ी में बैठे शख्स का चेहरा भी पहचानने में सक्षम होगा। इन कैमरों की पुलिस कंट्रोल रूप में रिकॉर्ड किया जाएगा। इन कैमरों में इंटरनेट की व्यवस्था भी रहने वाली है। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग के लिए स्पैशल कंट्रोल रूम नोडल अफसर भी तैनात रहेंगे। जहां भी कुछ सदिंग्ध दिखाई देगा। पुलिस टीमों को उसकी जानकारी देकर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें