अमृतसर: उत्तर रेलवे ने करीब डेढ़ साल बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर 22488/22487 (अमृतसर-दिल्ली-अमृतसर) वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन 8 की बजाय 16 कोचों के साथ दौड़ेगी। उसमें पहले की बजाय दो गुणा यात्री सफर कर सकेंगे। अमृतसर-दिल्ली के बीच यह ट्रेन पहली बार 6 जनवरी 2024 से शुरु हुई थी।
उस समय उसमें 8 कोच लगाए गए थे। तभी से यह ट्रेन 8 कोचों के साथ अमृतसर से दिल्ली तक का सफर तय कर रही थी। इसमें अभी तक 530 यात्री सफर कर रहे थे, अब उनकी सख्या इससे डबल हो जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से 10 जुलाई वीरवार को 16 कोचों के साथ अमृतसर पहुंचेगी तथा अमृतसर से 12 जुलाई शनिवार को यह ट्रेन 16 कोचों के साथ रवाना होगी। कोचों की संख्या बढ़ने से अमृतसर, ब्यास, जालंधर, लुधियाना, अम्बाला और दिल्ली क्षेत्न के अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।

