Site icon Dainik Savera Times

Pathankot-Amritsar नेशनल हाईवे पर NRI युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पठानकोट (जतिंदर सिंह) : पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास उसे समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी देखी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। बता दें कि मृतक युवक जोकि एनआरआई है जो कुछ दिन पहले ही अपने गांव वापस आया था और बीती रात एक शादी समारोह से अपनी थार कार में वापस आ रहा था, जिसकी अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर इस पूरे मामले की जांच शरू कर दी हैं।

मृतक युवक की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह वासी चकअमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। जो कि कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से वापिस अपने गांव आया था। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक युवक देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। फिर आपने साले को मलकपुर के पास उतारा, जिसके बाद मृतक युवक को किसी का फोन आया, और वह वापिस जिला गुरदासपुर की तरफ आया, जब वह परमानंद के पास पहुंच तभी युवक को किसी ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इसकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी न जाने किसने इसे गोली मार दी है, फिलहाल उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई हैं।

वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली करवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नही चल पाया हैं। एसएसपी पठानकोट खुद मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version