
NRIs’ problems will be resolved : मोगा। जिले के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पंजाब सरकार की ओर से 26 अगस्त को बठिंडा में विशेष एनआरआई मिलनी आयोजित की जाएगी।
सुबह 11 बजे होटल सेपल, गोनियाना रोड, टिंकोनी के नजदीक होने वाली इस मिलनी में एनआरआई अपनी समस्याएं सीधे पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने जिले के सभी एनआरआई से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि इस विशेष मिलनी का मुख्य उद्देश्य प्रवासी भारतीयों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका उचित समाधान करवाना है। मिलनी के दौरान एनआरआई अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों एवं पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रख सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि एनआरआई द्वारा रखी जाने वाली शिकायतों और समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित विभागों की ओर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की विशेष मिलनियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि विदेशों में रहने वाले पंजाबियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच मिल सके। सागर सेतिया ने मोगा जिले से संबंधित सभी एनआरआई से अपील की कि वे 26 अगस्त को बठिंडा में आयोजित होने वाली इस विशेष मिलनी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पंजाब सरकार के मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाएं। उन्होंने एनआरआई समुदाय से सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...