Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

संत निरंजन दास ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कराई अरदास

September 17, 2026

संत निरंजन दास ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कराई अरदास

offers-prayers-on-pm-modis-birthday : जालंधर। संत निरंजन दास ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कड़ा प्रसाद की देग तैयार करवा लंबी आयु की अरदास कराई। सतगुरु रविदास जी के जन्मस्थान श्री गोवर्धनपुर, बनारस तथा डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत पद्मश्री 108 संत निरंजन दास ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में विशेष अरदास कराई।

इस अवसर पर महाराज ने मुख्य रूप से डेरा सचखंड बल्ला की तरफ से कड़ा प्रसाद की देग तैयार करवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य एवं देश की सेवा के लिए विशेष अरदास करवाई गई। संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान देश की सुख-शांति, तरक्की एवं खुशहाली के लिए भी अरदास की गई।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अरदास में शामिल होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन एवं देश की सेवा में निरंतर योगदान के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पंजाब सरकार अविनाश चंद्र कलेर, जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, प्रसिद्ध कारोबारी गौतम कुकरेजा, भाजपा नेता दीपक तेलु, ललित बब्बू, हिमांशु शर्मा, गौरव राय, चिराग, नीरज कुमार एवं अनुज शारदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। अरदास के उपरांत संत निरंजन दास जी की ओर से तैयार करवाए गए कड़े प्रसाद की देग श्रद्धालुओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वितरित की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में अरदास करवाना उनके लिए श्रद्धा एवं आस्था का विषय है। इस दौरान सभी ने देश की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें