चंडीगढ़: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल सेल द्वारा आज चंडीगढ़ के सैक्टर-17 प्लाजा में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान 527 दीप जलाकर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्र, चंडीगढ़ की महापौर हरप्रीत कौर बबला, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, स्टेट महामंत्री संजीव राणा, हिमाचल सेल के संयोजक शिविंदर मंतोत्र, सेल कोऑर्डिनेटर शक्ति प्रकाश देवशाली सहित हिमाचल सेल के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों की वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज दीप प्रज्जवलन कर हमने शहीदों को नमन किया है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा हमेशा राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए समर्पित रही है और आगे भी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ ली।
ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

