लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय सराभा नगर मार्केट में दीप जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन के 25 वर्ष जनसेवा और राष्ट्रहित को समर्पित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलित करने का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के प्रति जनता के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं को व्यक्त करना है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य जीवन गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल,पुष्पेंद्र सिंगल,अशोक लुंबा,यशपाल जनोत्रा,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,डाक्टर कनिका जिंदल,लीना टपारिया,किरण शर्मा,हर्ष शर्मा,सुमित टंडन,दीपक गोयल,परवीन शर्मा मौजूद थे।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

