Site icon Dainik Savera Times

Rahul Gandhi की यात्रा पर Tajinder Singh Sran ने कंसा तज, कहा- एक व्यक्ति काे सफल करने के लिए 5 नेताओं की आहूति

चंडीगढ़ : तजिंदर सिंह सरां ने जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं, साथ ही तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति को राजनीति में सफल करने के लिए अबतक पांच कांग्रेस नेताओं की आहूति गई।

बता दें, कांग्रेस नेता और जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का पंजाब के फिल्लौर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान चौधरी का अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से निकले और अस्पताल पहुंचे।

Exit mobile version