Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के कहने पर पंजाब ने राष्ट्रहित में सैन्य जरूरतों के लिए छोड़ा अतिरिक्त पानी

May 11, 2025

राजस्थान के कहने पर पंजाब ने राष्ट्रहित में सैन्य जरूरतों के लिए छोड़ा अतिरिक्त पानी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राज्य में सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया।

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पंजाब के कोटे से अधिक पानी मांगा था, क्योंकि राजस्थान की सीमा पर तैनात सेना को अतिरिक्त पानी की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब भी राष्ट्रीय हितों की बात आती है तो पंजाब कभी पीछे नहीं हटता।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए पानी छोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल पानी बल्कि राष्ट्रीय हितों के लिए पंजाब अपना खून भी बहा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जब देश का मुद्दा आता है तो पंजाब कभी भी अपने पैर पीछे नहीं खींच सकता।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश के सैनिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तुरंत राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: April Ekadashi 2026: अप्रैल महीने में इस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें