फिरोजपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सारागढ़ी दिवस के अवसर पर फिरोजपुर में सारागढ़ी युद्ध के सिख नायकों की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु चरणों में नमन किया और स्मारक स्थल पर मानचित्र का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि स्मारक बनाने के लिए जितने पैसे की जरूरत पड़ेगी हम देंगे। हम आने वाले 6 महीनों में एक बहुत ही भव्य स्मारक बनाएंगे। हमारे देश के योद्धाओं के निस्वार्थ बलिदान के सामने हमारा सिर हमेशा झुकेगा। यह हमारा प्राथमिक कर्तव्य है हमारी सरकार दुनिया को अनुकरणीय बलिदानों के बारे में बताएगी।

