Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 120वें दिन: 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 9.6 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 114 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 29, 2025

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 120वें दिन: 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 9.6 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 114 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ के 120वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 114 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4.1 किलो हेरोइन और 9.6 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह से 120 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 19,735 हो गई है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर यह अभियान राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

ऑपरेशन की जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 85 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे प्रदेश में 367 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 77 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 399 संदिग्धों से पूछताछ भी की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है और इस रणनीति के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 54 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने आज कमिश्नरेट जालंधर, होशियारपुर, एसबीएस नगर, जालंधर ग्रामीण, कपूरथला और रूपनगर सहित छह जिलों में 332 दवा दुकानों (मेडिकल) का निरीक्षण किया ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वे कोई नशीली गोलियां या अन्य आदत बनाने वाली दवाएं बेच रहे थे और क्या वे दवाओं की बिक्री के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Kerala Elections 2026: BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें