Site icon Dainik Savera Times

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 156वें दिन पंजाब पुलिस ने 356 जगहों पर छापेमारी कर; 87 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान “युद्ध नाशियां विरुद्ध” को लगातार 156वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने सोमवार को 356 जगहों पर छापेमारी की और राज्य भर में 63 एफआईआर दर्ज कर 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, 156 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 24,592 हो गई है।

इन छापेमारी में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 967 ग्राम हेरोइन, 267 किलोग्राम चूरापोस्त और 1869 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में एक पाँच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 75 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले अभियान के दौरान 377 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ अभियान के तहत आज 55 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें :- West Bengal चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में डाले जाएंगे वोट, इस दिन आएंगे नतीजे 

Exit mobile version