Site icon Dainik Savera Times

युद्ध नशियां विरुद्ध के 198वें दिन पंजाब पुलिस ने 293 जगहों पर की छापेमारी; 74 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान “युद्ध नाशियां विरुद्ध” को लगातार 198वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने सोमवार को 293 जगहों पर छापेमारी की और राज्य भर में 56 एफआईआर दर्ज कर 74 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, 198 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 29,660 हो गई है।

छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 606 ग्राम हेरोइन, 340 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 9720 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने को कहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में एक पाँच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

1000 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज़्यादा पुलिस टीमों ने 61 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में राज्य भर में छापेमारी की है। पुलिस टीमों ने दिन भर चले अभियान के दौरान 307 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की है।

राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ अभियान के तहत आज 10 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

Exit mobile version