पटियाला: 1 जून को लोकसभा की होने वाली आम चुनाव के लिए आज नामजदगी दाखिल करने के पांचवें दिन लोक सभा हलका पटियाला-13 से चुनाव लड़ने के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों द्वारा 21 नामजदगी पत्र दाखिल करवाए गए हैं। यह जानकारी पटियाला के जिला चुनाव अफसर-कम-डिप्टी कमिशनर-कम-रिटनिर्ंग अफसर शौकत अहमद परे ने दी। उन्होंने बताया कि आज कुल 14 उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगियां भरीं हैं। रिटनिर्ंग अफसर ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार परनीत कौर और जय इन्द्र कौर ने अपने नामजदगी पत्र दाखिल करवाए हैं।
इसी दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह और चेतन सिंह द्वारा अपने नामजदगी पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर (सिमरनजीत सिंह मान) के उम्मीदवार मोहेन्दरपाल सिंह, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह और इंकलाबी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनदीप सिंह ने भी अपने नामजदगी पत्र दाखिल करवाए हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल द्वारा नरिन्दर कुमार शर्मा ने आज अपनी नामजदगी भरी है।
शौकत अहमद परे ने आगे बताया कि 6 आजाद उम्मीदवारों लाभ सिंह, चमकीला सिंह, सुखविन्दर सिंह, बिन्दर कौर, मक्खण सिंह और जोध सिंह परमार ने भी अपने नामजदगी पत्र रिटनिर्ंग अफसर के पास संचित करवाए हैं। उन्होंने बताया कि रिटनिर्ंग अफसर पटियाला के पास आज तक कुल 37 नामजदगियां दाखिल हुए हैं।
इस मौके जिला चुनाव अफसर ने उम्मीदवारों को चुनाव कमीशन की हिदायतें से अवगत करवाते कहा कि नई हिदायतों अनुसार उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार और 95 लाख से अधिक की रकम खर्च नहीं कर सकते और 20 हजार से अधिक की अदायगी केवल चैकों के द्वारा ही की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवार द्वारा किए जाने वाले खर्च किए का पूरा रिकार्ड रखना जरूरी है और सभी खर्च के बारे खर्चा रजिस्टर में इंदराज होना चाहिए, जिससे किसी किस्म की परेशानी पेश न आए।

