Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 93वें दिन1.5 किलो हेरोइन के साथ 98 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 2, 2025

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 93वें दिन1.5 किलो हेरोइन के साथ 98 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर छेड़ी गई नशे के खिलाफ जंग ‘युद्ध नशिया विरुद्ध’ के 93वें दिन में प्रवेश करते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार को 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 2508 नशीली गोलियां और 3900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही महज 93 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 15,117 तक पहुंच गई है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 93 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 510 स्थानों पर छापे मारे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 77 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 523 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 60 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें