Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू ने किया मसंद चौंक का उदघाटन

January 26, 2024

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू ने किया मसंद चौंक का उदघाटन

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू ने आज मसंद चौंक का उदघाटन किया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मालीराम ज्वैलर के मालिक साहिल ने गोद लिया था। उन्होंने बताया कि इस चौंक का उनके द्वारा बखूबी तरीके से रख-रखाव किया गया। उन्होंने कहा कि आज से शुभ अवसर पर उन्होंने इस चौंक की खूबसूरती के साथ सजाया।

सासंद रिंकू ने कहा कि वह चाहते है कि इसी तरह शहर के हर चौंक की रख-रखाव की जानी चाहिए ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने मालीराम ज्वैलर के मालिक का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में जिन-जिन लोगों ने चौंक को गोद लिया है, उनसे उन्होंने मीडिया के जरिए अपील की है कि वह भी इसी पैटर्न के जरिए चौंक का रख-रखाव करें। इस दौरान शहरवासियों की ओर से अच्छा मैसेज लोगों को जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें