Site icon Dainik Savera Times

SSP के निर्देश पर खन्ना में लगाए गए स्पेशल नाके, संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग

खन्ना: एसएसपी डा. ज्योति यादव के निर्देशों पर खन्ना पुलिस ने जिले भर में विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच अभियान चलाया। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजाa कसने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान डीएसपी, एसएचओज और चौकी प्रभारी खुद मौके पर मौजूद रहे और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और चालक की पहचान की भी जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अपराधियों में डर बना रहे और आम नागरिक
सुरिक्षत महसूस करें। लोगों से भी अपील की गई है कि वे पुलिस को हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें और सहयोग करें।

ये भी पढ़ें :- CBSE 10th Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE छात्रों के लिए राहत: नई रिजल्ट स्कीम हुई जारी

Exit mobile version