आज खनौरी व शम्भू बोर्डरों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत करी। आज स्टेज की अध्यक्षता व संचालन भी महिलाओं द्वारा किया गया। किसान नेताओं ने बताया कि आंदोलनों में महिलाओं का प्रमुख रोल होता है, चाहे आजादी का आंदोलन हो, 2020-21 का किसान आंदोलन हो या 2024 का वर्तमान किसान आंदोलन हो। किसान नेताओं ने कहा कि आगामी 10 मार्च को देशभर में बड़े पैमाने पर रेल रोको कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु में बड़े स्तर पर रेल रोको कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं और रेल रोकने के पॉइंट तय कर दिए गए हैं जहां हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। किसान नेताओं ने कहा कि बोर्डरों पर हरियाणा सरकार द्वारा करी गयी हिंसा में कई किसानों की आंखों की रोशनी चली गयी जिनका सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी जख्मी किसानों का उपचार कराए व उनकी आर्थिक सहायता करे। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़, सुखजिंदर सिंह खोसा, सविंदर पाल सिंह, साहब सिंह, अंग्रेज सिंह कोटली आदि मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी व शम्भू बोर्डरों पर महिला महापंचायत का किया गया आयोजन

