चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सारागढ़ी दिवस के अवसर पर 36वीं सिख रेजिमेंट के योद्धाओं को नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सारागढ़ी का युद्ध..अनख का युद्ध लड़ा गया…मैं सारागढ़ी दिवस के अवसर पर 36वीं सिख रेजिमेंट के उन 21 योद्धाओं को हृदय से सलाम करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।

