Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाबालिक को खाना खिलाने के बहाने युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

June 26, 2025

नाबालिक को खाना खिलाने के बहाने युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

लुधियाना : सहेली के घर जा रही नाबालिगा को एक युवक ने खाना खिलाने के लिए रैस्टोरैंट में ले जाने का झांसा दिया और वह नाबालिगा को लेकर एक होटल में चले गया। युवक ने नाबालिगा के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। नाबालिगा ने पहले घर में नहीं बताया लेकिन जब वह उदास रहने लगी तो परिवार के लोगों ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। नाबालिगा के पिता ने आरोपी फैजल के खिलाफ थाना मेहरबान में शिकायत दी और पुलिस ने फैजल के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

नाबालिगा के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 जून को उसकी बेटी जिसकी उम्र 15 साल है, वह अपनी सहेली के घर पैदल जा रही थी। सहेली के घर पहुंचने से पहले ही आरोपी रास्ते में उसे मिल गया और उसने नाबालिगा को बहलाफुसलाकर अपने मोटर साइकिल पर बैठाया। उसने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा दिया और होटल के कमरे में ले गया। जहां उसने नाबालिगा की मर्जी के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने बताया कि युवक ने उसे धमकी भी दी थी। जांच अधिकारी हुस्न लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें