पटियाला : मेयर नगर निगम पटियाला कुंदन गोगिया एवं कमिश्नर पूजा स्याल ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज नगर निगम पटियाला के डा. आंबेडकर हाल में लंबे समय से लंबित पड़ी एनओसी एवं आवासीय नक्शों और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों फाइलों के निपटारे और त्वरित समाधान के लिए विशेष सुविधा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अपनी लंबित फाइलों के निपटारे के लिए पहुंचकर लाभ उठाया।
मौके पर मेयर कुंदन गोगिया, अतिरक्ति कमश्निर सिमरप्रीत कौर एवं संयुक्त कमश्निर मनरीत राणा ने शिविर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को लोगों के कार्य बिना किसी देरी के निपटाने के निर्देश दिए। एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि शिविर के दौरान 45 आवासीय नक्शों तथा 15 एनओसी फाइलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। जिन फाइलों में दस्तावेजों की कमी पाई गई, उनके आवेदकों को बल्डिगिं शाखा के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई, ताकि दस्तावेज पूरे होने के बाद उनकी फाइलों को भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा सके।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों की लंबित फाइलें खत्म करने के लिए विशेष योजना :
जन्म एवं मृत्यु शाखा में आयोजित शिविर के दौरान लंबित प्रमाण पत्रों के निपटारे में आ रही समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जन्म एवं मृत्यु शाखा के कार्य को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों की मल्टीपल आईडी बनाने के भी नर्दिेश दिए गए। इसके अलावा शाखा की मांग के अनुसार अतिरक्ति स्टाफ तैनात करने का भी नर्णिय लिया गया, ताकि लंबित मामलों का निपटारा और तेजी से किया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...