Site icon Dainik Savera Times

ट्रैक्टर ट्राली की हुक टूटने से व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

गढ़शंकर: चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर अड्डा सतनौर के समीप तूड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट जाने से चालाक की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र हरनेक सिंह निवासी मुक्तसर साहिब अपने साथी गुरुसेवक सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी मुक्तसर अपने ट्रैक्टर पर तूड़ी लेकर पेपर मिल सैला खुर्द जा रहा था।

जब वह गांव सतनौर के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट गई जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भ्यानक था कि ट्रैक्टर बुरी तरह से ट्राली के नीचे आ गया और चालक गुरप्रीत सिंह की बुरी तरह से घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गुरुसेवक सिंह गंभीर घायल हो गया। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई लखबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Exit mobile version