Site icon Dainik Savera Times

दोस्त ही बना दोस्त का दुश्मन, की बेरहमी से हत्या

फरीदकोट के कस्बा सादिक में मामूली विवाद के बाद कत्ल का मामला सामने आया है। जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान फरीदकोट जिले के मान सिंह वाला गांव निवासी 80 वर्षीय बहाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त थे और शराब पीने के दौरान दोनों के बीच हुई बहस हुई। जिसके चलते करीब 75 वर्षीय हमीर सिंह नाम के शख्स ने अपने दोस्त बहाल सिंह की हत्या कर दी।

Exit mobile version