Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रून एंड बेयरस्किन शोरूम से डेढ़ लाख कैश व स्टॉक रूम से लाखों का सामान चोरी

January 19, 2024

ब्रून एंड बेयरस्किन शोरूम से डेढ़ लाख कैश व स्टॉक रूम से लाखों का सामान चोरी

लुधियानाः (सुरेश)। देर रात घने कोहरे में मल्हार रोड पर बने ब्रून एंड बेयरस्किन शोरूम पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने शोरूम से डेढ़ लाख रु पए कैश व स्टॉक रूम से लाखों का सामान चोरी कर लिया। दो चोरों की यह करतूत शोरूम में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है, जिसका पता लगने पर वीरवार सुबह थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस को सूचित किया गया। शोरूम के टीमलीडर अय्याली निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह शोरूम पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि गल्ला टूटा हुआ था और शोरूम में सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने देखा कि गल्ले में से लगभग डेढ लाख रुपए कैश एवं स्टॉक रूम से लाखों की कीमत के जूते, जैकेट्स, बैग आदि सामान चोरी हो चुका था।

उन्होंने शोरूम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की। तब पता चला कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने शोरूम की बाइक साइड से छत के रास्ते से टीन को काटकर अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना उन्होंने थाना डिवीजन न.5 की पुलिस को देकर शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें