Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डायरिया से एक और महिला की मौत, अब तक कुल 4 मौतें हुई

July 9, 2025

डायरिया से एक और महिला की मौत, अब तक कुल 4 मौतें हुई

पटियाला: नगर निगम के अधीन वार्ड 15 में स्थित अलीपुर इलाके में डायरिया से पीड़ित लोगों की मोतों का सिलिसला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी एक महिला की मौत हुई है, जिसके साथ कुल मौतों की संख्या अब तक 4 हो गई है। बात करें डायरिया से प्रभावित पीड़ित मरीजों की तो कल तक जो संख्या 80 थी, वह आज बढ़कर 100 से पार होकर 106 हो गई है। सेहत विभाग के सूत्न बताते हैं कि मौत होने के साथ-साथ पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां पर अभी तक भी सरकारी पानी की सप्लाई चल रही है, जिसके सैंपल फेल आ चुके हैं यानी की उक्त इलाके का पानी पीने के लायक नहीं है।

इसलिए नगर निगम को अलीपुर के डायरिया से प्रभावित इलाकों में कुछ दिनों के लिए टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई करनी चाहिए तभी वहां का माहौल सुधर सकता है। पिछले 5 दोनों से अलीपुर इलाके में 100 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं जबकि मंगलवार को 60 वर्षीय महिला निर्मला की मौत होने के बाद अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आज निर्मला की मौत भी डायरिया के कारण ही हुई है और उसे भी उल्टियां व दस्त लगे थे लेकिन परिवार के सदस्य कुछ भी बताने से आनाकानी कर रहे हैं। विभाग अधिकारियों की बात माने तो उनका कहना है कि उक्त महिला व उसकी बहन घरों में काम करते हैं जबकि मृतक महिला ने किसी भी सरकारी संस्था में इलाज नहीं करवाया जबकि किसी केमिस्ट से दवाई लेकर के घर में आराम करती रही।

ये भी पढ़ें- Uttam Nagar Cases: ‘हिंदू-मुस्लिम विवाद जानबूझकर बढ़ाए जा रहे’, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें