Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar में कड़ाके की ठंड के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत

जालंधरः पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के बीच शहर कोहरे की घनी चादर में लिपटा हुआ है। इस बढ़ती हुई ठंड के कारण पंजाब के जालंधर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान शंकर निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। मृतक शंकर के चचेरे भाई रामराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई फलाें की रेहड़ी लगाता है।

रामराज ने बताया कि किसी राहगीर ने उसे बताया कि उसके भाई का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ हैं। रामराज ने घटना स्थल पर जाकर सबसे पहले इसकी सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। इसके बाद एएसआई भजनलाल ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version