Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में पार्किंग पॉलिसी में बदलाव की चल रही तैयारी, 29 अगस्त को होगी नगर निगम की बैठक

चंडीगढ़ में पार्किंग पॉलिसी में बदलाव की तैयारी चल रही है नगर निगम की 29 अगस्त को बैठक होने वाली है इसमें 25 जुलाई को पास की गई पार्किंग पॉलिसी में बदलाव किया जाएगा इसमें बाहर से आने वाले वाहनों के लिए नए पार्किंग रेट तय किए जाएंगे। 25 जुलाई को हुई बैठक में दूसरे प्रदेशों के वाहनों की पार्किंग के लिए दोगुने दम रखे गए थे इस पर संशोधन के लिए कोई प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा, लेकिन पिछली बैठक में पास किए गए प्रस्तावों की पुष्टि के दौरान ही पॉलिसी में संशोधन कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने भी पिछले हफ्ते स्लाहकार समिति की बैठक में पॉलिसी पर सवाल खड़े किए थे। नगर निगम बैठक में नई पार्किंग पॉलिसी मंजूर होने के बाद ही इस पर विवाद शुरू हो गए थे पंजाब के कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, शिरोमणि अकाली दल के कई वरिष्ठ नेताओं सहित स्थानीय निवासियों ने भी इस पॉलिसी का विरोध किया था लोगों का कहना था कि बाहर से आने वाले वाहनों पर दोगुना पार्किंग चार्ज लगने से चंडीगढ़ के पर्यटन पर असर पड़ेगा।

Exit mobile version