Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: इस मोहल्ले में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

November 16, 2025

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: इस मोहल्ले में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

पंजाब डेस्क: जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में बीती रात को एक खौफनाक घटना हुई। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा के घर पर हमला किया। बस्ती बावा खेल थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना में आरोपियों पर घर में ईंटें फेंकने और गोलियां चलाने का आरोप लगाया गया है। आवाजें सुनकर मोहल्लेवासी तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिससे हमलावर भयभीत होकर फरार हो गए।

जमानत पर बाहर आया आरोपी ही था हमलावर

पीड़ित गुरदेव सिंह उर्फ रिंपी ने बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति उनकी पत्नी का भाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी और लूटपाट के मामले में जेल में था और हाल ही में 7 महीने बाद जमानत पर बाहर आया था। गुरदेव ने कहा कि उन्होंने आरोपी की जमानत लेने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे मंजूरी नहीं दी थी। यही पुरानी रंजिश इस हमले की वजह मानी जा रही है।

घटना के समय घर में कोई पुरुष नहीं

घटना के समय घर में पुरुष मौजूद नहीं थे। आरोपी इस मौके का फायदा उठाकर गुरदेव की पत्नी से मारपीट की और बाल खींचकर चोट पहुंचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों ने ईंटें फेंकने के साथ दो-तीन हवाई फायर भी किए। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए इसे घरेलू विवाद करार दिया है।

ये भी पढ़ें: Bank of Baroda Recruitment: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें