Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी: कड़ी सुरक्षा के बीच रही गुरु नगरी, पुलिस कमिश्नर ने अपनी टीम को दिया श्रेय

June 7, 2026

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी: कड़ी सुरक्षा के बीच रही गुरु नगरी, पुलिस कमिश्नर ने अपनी टीम को दिया श्रेय

अमृतसर : ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थ। दल खालसा और कुछ अन्य संगठनों द्वारा अमृतसर बंद का भी ऐलान किया गया था। शहर निवासियों द्वारा इस बंद को पूरी तरह से सफल बनाया गया है। अमृतसर बद सफल रहा और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है । पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और उनकी टीम द्वारा पिछले कई दिनों से की गई मेहनत का नतीजा है कि बंद शांति पूर्व सफल रहा है।

शनिवार को को सचखंड श्री हरमंदिर साहब के आसपास के बाजारों के इलावा शहर का दिल माने जाते हॉल बाजार कटरा जयमल सिंह, कटरा शेर सिंह, कपड़ा मार्केट शास्त्री मार्के,ट जेवरात वाली मार्किट गुरु बाजार के अलावा शहर की किरयाना की होलसेल मार्किट ढाब बस्तीराम दाल मंडी, चावल मंडी, आटा मंडी, पापड़ा वाला बाजार, ड्राई फ्रूट की होलसेल मार्किट मजीठ मंडी, कटरा कर्म सिंह, गेट खजाना, लाहौरी गेट, शक्तिनगर के अलावा रेलवे रोड, आईडीएच मार्किट, गुरुनानक मार्किट, तरनतारन रोड, सुल्तानुविंड रोड, पुतलीघर, छेहरटा, लॉरेंस रोड, बटाला रोड, मजीठा रोड फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, राम तीरथ रोड के अलावा शहर के सभी इलाके बंद रहे।

लोहागढ़ इलाका और कुछ इलाके के लोगों द्वारा कुछ दुकानें खोलकर जानबूझकर तनाव का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर मुसाफिरों की संख्या काफी कम रही। बस स्टैंड पर भी सन्नाटा छाया रहा। पेट्रोल पंप बंद रहे। सड़कों पर भी आवाजाई काम थी । सरकारी दफ्तर खुले स्टाफ भी काम करने के लिए आया मगर काम करवाने वालों की संख्या काफी कम रही। दूसरी तरफ पूरा दिन गुरु नगरी अमृतसर कड़ी सुरक्षा के घेरे में रही। पुलिस द्वारा शहर में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध लोगों और वाहनों की चैकिंग जारी रही ।पूरा दिन किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

इस बार पहले से भी ज्यादा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। शहर के अंदर आने वाले रास्तों के अलावा श्री हरिमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस द्वारा बैरीगेट लगाकर नाकाबंदी की गई थी। इसके चलते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर सिंह द्वारा अपने अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षा प्रबंधों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें